मुंबई जाने वालों की बल्ले-बल्ले! दीपावली-छठ पर सुलतानपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम
दीपावली और छठ पर मुंबई से सुलतानपुर और पूर्वांचल आने वालों के लिए रेलवे ने राहत का रास्ता खोल दिया है। त्योहारों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। सुलतानपुर से मुंबई की ट्रेन 21 अक्तूबर से चलेगी, जबकि वापसी सेवा भी तय की गई है।