बलिया में घाघरा नदी से मिले युवती के शव से उठा पर्दा, सगों ने रची साजिश

पुलिस ने 16 मई को घाघरा नदी में मिली 19 वर्षीय युवती की आत्महत्या और शव के नष्ट किए जाने के मामले से पर्दा उठा दिया है। थाना उभांव पुलिस ने इस घटना में शामिल पिता समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 May 2026, 2:24 AM IST
google-preferred

Ballia: पुलिस ने 16 मई को घाघरा नदी में मिली 19 वर्षीय युवती निशा की आत्महत्या और शव के नष्ट किए जाने के मामले से पर्दा उठा दिया है। थाना उभांव पुलिस ने इस घटना में शामिल पिता समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।

थाना उभांव पुलिस को 16 मई को सूचना मिली थी कि करीमगंज के पास घाघरा नदी में लावारिस शव पड़ा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु फांसी लगाने से हुई पाई गई। शव की पहचान निशा, पुत्री विसेश्वर, निवासी नवादा थाना भीमपुरा, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई।

पड़ताल में हुआ खुलासा

पुलिस विवेचना में पता चला कि निशा किसी युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी लेकिन उसके पिता विसेश्वर, चाचा परशुराम और श्रीपति प्रसाद उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। प्रताड़ना और विवाद के कारण निशा ने 16 मई को अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे छत में लगे हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शव को नदी में फेंकने की साजिश

पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से परिवारजन और वाहन चालक इन्दल कुमार ने बोलेरो से घाघरा नदी में फेंक दिया। इसके चलते थाना उभांव पर धारा 108, 238बी बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Chandranath Murder Case: बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बलिया का शार्प शूटर गिरफ्तार, CBI ने Toll Plaza पर दबोचा

गिरफ्तारी और बरामदगी

20 मई को थाना उभांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भीमपुरा-मालीपुर रोड पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता विसेश्वर पुत्र मिर्जा, चाचा परशुराम पुत्र मिर्जा, चाचा श्रीपति प्रसाद पुत्र मिर्जा, इन्दल कुमार पुत्र परशुराम प्रसाद, वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तारियों के कब्जे से आत्महत्या में प्रयुक्त एक रस्सी और बोलेरो वाहन बरामद किया गया। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।

बलिया में एसपी का बड़ा एक्शन : 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक बलिया ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपी पकड़े गए हैं और न्यायालय में पेश किया गया है। हम इस तरह की आत्महत्या और साक्ष्य मिटाने के मामलों में किसी को भी बख्शेंगे नहीं। जनता से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।"

Location :  Ballia

Published :  21 May 2026, 2:19 AM IST

Advertisement