बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन किसानों की उम्मीदें डूब गईं: 58 बीघा परवल बर्बाद, चार दिन से प्यासे हजारों लोग
घाघरा नदी का पानी थोड़ा घटा, लेकिन सगड़ी के बाढ़ प्रभावित गांवों में संकट बरकरार है। सहबदिया में 58 बीघे की परवल फसल डूबने से किसानों को 50 लाख रुपये से ज्यादा नुकसान का दावा है।