बलिया : खेत में गोबर फेंकने गई थी युवती, लौटकर इशारों में मां को बताई ऐसी बात कि मच गया हड़कंप!

बलिया के बांसडीह क्षेत्र में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को पर्वतपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 November 2026, 8:43 PM IST

Ballia : बांसडीह क्षेत्र में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने सोमवार की भोर में युवती को उस समय अपनी हवस का शिकार बनाया, जब वह घर से खेत में गोबर फेंकने गई थी। युवती बोलने और सुनने में असमर्थ होने के कारण शोर नहीं मचा सकी। घर पहुंचने के बाद उसने इशारों के जरिए अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी नरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

खेत में गोबर फेंकने गई थी युवती

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार की भोर की बताई जा रही है। बांसडीह क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती सुबह घर से खेत में गोबर फेंकने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला नरेंद्र वर्मा पहले से घात लगाकर वहां बैठा था। युवती के खेत की ओर पहुंचते ही उसने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती मूक-बधिर होने के कारण न तो शोर मचा सकी और न ही तत्काल किसी को घटना के बारे में बता पाई।

इशारों में मां को बताई आपबीती

घटना के बाद युवती किसी तरह घर पहुंची। उसने बोलकर अपनी बात बताने के बजाय इशारों और हाव-भाव के जरिए मां को आपबीती समझाई। बेटी की स्थिति और उसके इशारों को देखकर मां ने पूरी बात समझ ली और इसकी जानकारी युवती के पिता को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया।

गांव में पंचायत के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

बताया जा रहा है कि घटना को लेकर गांव में पहले पंचायत भी हुई थी। हालांकि, बाद में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

बलिया में 2.21 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा, खातों में ट्रांसफर हुई सिलेंडर सब्सिडी

पर्वतपुर के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी नरेंद्र वर्मा को पर्वतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नरेंद्र वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा निवासी राजीमाफी पर्वतपुर, थाना बांसडीह के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

Location :  Ballia

Published :  3 November 2026, 8:42 PM IST