Bahraich News: सात फेरे के दौरान दुल्हन ने कर दिया ये बड़ा कांड, मचा हड़कंप

बहराइच में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हन ने ये कांड कर दिया पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 8 June 2025, 8:51 PM IST
google-preferred

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब सात फेरों के दौरान दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे पहले भी दुल्हन शादी से एक हफ्ते पहले प्रेमी संग भाग गई थी, तब उसे वापस लाया गया था।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, प्रेमी के साथ दुल्हन के भाग जाने की खबरों की बाढ़ सी आ गई है। कभी दुल्हन शादी के बाद ससुराल से प्रेमी के साथ भाग जा रही है तो कभी विदाई के बाद रास्ते में प्रेमी को बुलाकर दूल्हे को मां की बीमारी का बहाना बनाकर भाग जा रही है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले सामने है। जिसने भी ये घटना सुनी, वो एक पल के लिए ठिठक कर सोचने लगा।

 घरवालों ने शादी की पूरी तैयारी

देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा चौकी के अंतर्गत टिकोरा की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती की शादी सात जून को होनी थी। घरवालों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। घर में शादी की सारी रस्में चल रही थीं। बारात शेखदहीर के मीरगंज से आई और बारातियों की खूब खातिरदारी की गई। रातभर शादी की रस्में चलती रहीं।

पलभर में मायूसी

रविवार तड़के साढ़े चार बजे सात फेरे लेने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दुल्हन पेट पकड़कर बैठ गई और जो-जोर से चिल्लाने लगी। दुल्हन ने कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है और वह शौच ले लिए चली गई। काफी देर तक जब दुल्हन ने वापस नहीं लौटी तो परिजन उसको लेने गए, जब परिजन पहुंचे तो हैरान रह गए। दुल्हन गायब थी। काफी खोजबीन पर पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बेटी के भाग जाने के बाद खुशी का माहौल पलभर में मायूसी में बदल गया। सात फेरे के समय दुल्हन के भाग जाने का मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी के एक हफ्ते पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग

वहीं, काफी इंतजार के बाद रविवार दोपहर को बिना दुल्हन के बारात लौट आई। इससे पहले भी शादी के एक हफ्ते पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन करके उसको बस्ती जिले से ढूंढ़ निकाला था और उसके लेकर घर आए थे, लेकिन एक बार फिर दुल्हन सात फेरे लेने के दौरान प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले की चर्चा खूब हो रही है।

 

 

Location : 

Published :