बदायूं में धान की रोपाई करने गए मजदूर की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिले में धान की रोपाई करने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 July 2026, 1:33 AM IST

Budaun: जिले में धान की रोपाई करने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा की है। यहां रहने वाला 20 वर्षीय रतन पुत्र ननकू अपने परिवार के सदस्यों और अन्य मजदूरों के साथ ठेके पर धान की रोपाई करने गया था। सभी मजदूर खेड़ा नवादा निवासी राजवीर के खेत में काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे धान की रोपाई का काम रोककर सभी मजदूरों ने ट्यूबवेल के पास बैठकर खाना खाया। खाना खाने के बाद मजदूर कुछ देर आराम करने लगे। रतन भी ट्यूबवेल के पास लेटा हुआ था और उसके पैर ट्यूबवेल से जुड़े लोहे के पाइप पर रखे हुए थे।

गंगा किनारे हंसी-खुशी पहुंची थी किशोरी… कुछ मिनट बाद बदल गया पूरा मंजर; बदायूं से चौंकाने वाला मामला

ट्यूबवेल में उतरा करंट

इसी दौरान पाइप में अचानक विद्युत करंट उतर आया। पाइप के संपर्क में होने के कारण रतन को जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर मौके पर मौजूद उसके साथी और परिजन घबरा गए। लोगों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कराई और रतन को पाइप से अलग किया।

साथी मजदूर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बदायूं की सड़कों पर दौड़ रही थीं अनधिकृत बसें, चेकिंग में खुला बड़ा राज

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्यूबवेल के पाइप में करंट किस कारण उतरा। रतन की अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Budaun

Published :  26 July 2026, 1:32 AM IST