Budaun News: दिवाली पर बदायूं को बड़ा तोहफा! 5 वार्डों में बनेंगी सड़कें, 90 LED लाइटों से जगमगाएंगे इलाके

दीपावली पर बदायूं शहर के पांच वार्डों को करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से सीसी सड़क, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने की पांच परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। शासन ने 50 लाख रुपये जारी किए हैं। गांधी ग्राउंड से सुभाष चौक तक सड़क भी बनाई जाएगी।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 4 November 2026, 6:42 PM IST

Budaun: दीपावली के मौके पर बदायूं शहर के लोगों को विकास कार्यों की एक और सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शहर के पांच वार्डों में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 99.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से इसके लिए 50 लाख रुपये की धनराशि जारी भी कर दी गई है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से इन विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।

पांच वार्डों में करीब एक करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

बदायूं विधानसभा क्षेत्र के नगर वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनके तहत सीसी सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिक पोल, केबल और एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

स्वीकृत कार्यों में वार्ड नंबर-07 में गांधी ग्राउंड चौराहे से सुभाष चौक तक सीसी सड़क, नाली निर्माण और 90 एलईडी स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति एवं स्थापना शामिल है। इस कार्य पर 28.40 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर-11 में बड़ी नारायण के मकान से वेद प्रकाश और शिवकुमार मास्टर के मकान तथा राजीव पटवा के मकान से राम नारायण के मकान तक विभिन्न गलियों में सड़क और नाली निर्माण के लिए 13.31 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

Budaun News: बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुहाल, जानिए कैसे एक बंदर ने पूरे गांव की उड़ा दी नींद

नेकपुर, मधुवन कॉलोनी और कल्याण नगर को भी मिलेगी सुविधा

वार्ड नंबर-03 के मोहल्ला नेकपुर में हैंडिल कॉलोनी के सामने नवनीत गुप्ता से रक्षपाल फौजी के मकान के दोनों ओर आगे तक सीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी। इसके लिए 26.14 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसी तरह वार्ड नंबर-19 की मधुवन कॉलोनी में सीमा राठौर के मकान के आगे से रामपाल सिंह फौजी के घर होते हुए के.सी. पटेल के घर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की लागत 15.04 लाख रुपये है। वहीं, वार्ड नंबर-18 के कल्याण नगर में खादी भंडार से रामनिवास के मकान तक सड़क और नाली निर्माण के लिए 16.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इन पांचों परियोजनाओं की कुल लागत 99 लाख 69 हजार रुपये है। कार्य पूरे होने के बाद संबंधित इलाकों में खराब रास्तों, जलभराव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

Mainpuri News: कलेक्ट्रेट में खुलेआम मारपीट! चकबंदी अदालत के बाहर फरियादी पर हमला

विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाएगा ध्यान

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर से लेकर गांव तक सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की समस्याओं का समाधान करना और बदायूं को विकास की नई पहचान दिलाना उनका संकल्प है।

विधायक ने यह भी कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Location :  Budaun

Published :  4 November 2026, 6:42 PM IST