सुबह नीम के पेड़ से लटका मिला 19 साल की युवती का शव… क्या है वो राज, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया?

औरैया में एक 19 साल की युवती का शव नीम के पेड़ से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह सामने आए इस रहस्यमय मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 May 2026, 9:59 AM IST
google-preferred

Auraiya: औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 19 वर्षीय युवती का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए, वहीं पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खाना खाकर सोने गई थी युवती

प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्लू दोहरे अपनी बेटी शिवानी (19) के साथ रहते हैं। शिवानी ने तीन वर्ष पहले इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद घर पर रहकर सिलाई का काम करती थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात को वह सामान्य रूप से खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी।

गिरफ्तारी में ‘एक बड़ी चूक’ पड़ी भारी! हाईकोर्ट का ऐसा फैसला, जिसने पुलिस व्यवस्था पर खड़े कर दिए सवाल

अगली सुबह पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और मां, भाई-बहन सभी रो-रोकर बेहाल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की है, हालांकि शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

दहेज के नाम पर मौत… 6 साल बाद आया ऐसा फैसला, जिसने हर किसी को चौंका दिया!

थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल यह घटना कई सवाल छोड़ गई है कि आखिर 19 साल की युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन सच अभी जांच के घेरे में है।

Location :  Auraiya

Published :  2 May 2026, 9:59 AM IST

Related News

Advertisement