
गेहूं के खेत में मिला शव
Auraiya: जनपद औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावता में उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह का शव देर रात खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह हरपालपुर अड्डा के पास स्थित अपने गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों को उनका शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक के परिजनों के अनुसार, चेन्नई में रह रहे उनके एक भाई को देर रात एक फोन आया जिसमें बताया गया कि अर्जुन सिंह को सूअर ने टक्कर मार दी है। हालांकि जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर परिजनों ने इसे दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस को मौके से एक कुल्हाड़ी, टूटी हुई टॉर्च और लाल मिर्च पाउडर का पैकेट बरामद हुआ है। इन वस्तुओं की बरामदगी से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।
जनता दर्शन में उमड़ रही भीड़, क्या जमीनी स्तर पर अटक रहा है न्याय? हरदोई में जमीन विवादों की भरमार
मृतक अर्जुन सिंह अपने चार भाइयों में से एक थे। चारों भाई नौकरी करते हैं, जबकि अर्जुन सिंह घर पर रहकर खेती का कार्य संभालते थे। उनके परिवार में पत्नी शांति और 8 वर्षीय पुत्र नैतिक हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल है।
जनपद औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावता में उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह का शव देर रात खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।#CrimeNews #UPNews @Uppolice pic.twitter.com/xQhHj6X5Jj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 14, 2026
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
भाभी का दुश्मन बना लाडला देवर, सरेआम दागी गोली, शामली की सड़क पर देवर-भाभी के बीच हुई फायरिंग
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Location : Auraiya
Published : 14 February 2026, 12:20 PM IST
Topics : auraiya news crime news UP News