

अनीता इतनी बेशर्म औरत निकली, उसने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे भतीजे को बड़े बहरेमी से मार डाला। पुलिस ने इस मामले में अनीता के साथ अवैध संबंध वाले गौरव और पति को गिरफ्तार का जेल तो भेज दिया है, लेकिन अब सवाल खड़ा होता है कि क्या भतीजे को इंसाफ मिलेगा?
भतीजे का फाइल फोटो
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना इलाके में एक महिला ने अपने भतीजे पर चाकू से जानलेवा वार किए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इस घटना में भतीजे की गंभीर चोटें आई और उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने अपराध में शामिल महिला, उसके पति और एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। गांव म्यूड़ी कला में जमीन पर निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चरन सिंह, जो गांव के निवासी हैं, अपनी पत्नी अनीता के साथ रहते हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब उनकी बहू कांति देवी (उमाकांत की पत्नी) से अनीता का कहासुनी और झगड़ा हो गया। यह झगड़ा जमीन के बंटवारे और निर्माण को लेकर था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
इस वजह से उमाकांत को मार डाला
विवाद के दौरान, उमाकांत (अनीता का भतीजा) भी मौके पर पहुंच गया। उसकी पत्नी कांति देवी और अनीता के बीच जमकर बहस हुई। आरोप है कि इसी दौरान अनीता ने अपने भतीजे उमाकांत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसने उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। उस समय वहां मौजूद गौरव, जो अनीता का करीबी माना जाता है, ने भी उमाकांत को चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।
पुलिस ने क्या एक्शन लिया?
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायलों को तुरंत ही पास के सीएचसी कुंआडांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत ही आरोपी महिला अनीता, उसके पति और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
अनीता और गौरव के अवैध संबंध
मामले की जांच में पता चला कि अनीता काफी दबंग स्वभाव की है। ग्रामीणों का कहना है कि अनीता के गौरव से अवैध संबंध हैं, जो उसकी करीबी माना जाता है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि अनीता की परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज
इसके अतिरिक्त चरन सिंह के पिता लीलाधर ने अपनी बहू के आचरण और चरित्र को लेकर उसे और उसके पति को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। जमीन को लेकर लंबे समय से परिवार के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन के बंटवारे और संपत्ति के कारण ही यह हिंसक घटना हुई है। उमाकांत के परिजनों ने अनीता, गौरव और चरन सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास और हत्या का मामला दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।