हिंदी
पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Gorakhpur : जमीन विवाद का मामला मामला सामने आया, दबंगों पर कब्जे और धमकी का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहारजिले के तहसील चौरी चौरा क्षेत्र के अंतर्गत थाना झंगहा के ग्राम पकरडीहा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे और निर्माण कार्य कराने के आरोप लगाए गए हैं।
ग्राम पकरडीहा निवासी जनार्दन यादव ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित आबादी की जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि इस जमीन पर लगातार निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।
पीड़ित जनार्दन यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाना झंगहा और तहसील स्तर पर भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! किन अफसरों की कुर्सी खिसकी और किसे मिली नई कमान?
जनार्दन यादव ने यह भी दावा किया है कि कथित दबंगों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचती है, निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है और पुलिस के लौटते ही काम दोबारा शुरू कर दिया जाता है।
लगातार सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित अब गोरखपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा रोका जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Location : Gorakhpur
Published : 30 May 2026, 2:39 PM IST