
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां ललौली थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी के दसौली घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना का बढ़ता जलस्तर देखने गए एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।
यमुना का बढ़ता पानी देखने के लिए दसौली घाट
वाराणसी से हावड़ा जा रहे युवकों के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद, इनकम टैक्स को सौंपा गया मामला
जानकारी के अनुसार, ललौली कस्बे के सात आना मोहल्ला निवासी कृष्णा (पुत्र राजेश), उम्र 11 वर्ष, शुक्रवार दोपहर यमुना का बढ़ता पानी देखने के लिए दसौली घाट पर गया था। उसी दौरान वह अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
फायर ब्रिगेड की मदद से गोताखोरों को बुलाया...
सूचना मिलते ही ललौली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद लगभग शाम 5:45 बजे कृष्णा का शव बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया...
जानकारी के मुताबिक, ललौली पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
Fatehpur Crime: फतेहपुर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार
Location : Fatehpur
Published : 1 August 2025, 8:10 PM IST
Topics : boy Fatehpur Latest News police UP News UP Police Yamuna drowning