अमेठी जिले में एसआईआर प्रक्रिया के बीच बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीएलओ ने बीजेपी जिलाध्यक्ष पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। मामले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की है।

बीएलओ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप
Amethi: जनपद के संग्रामपुर थाना इलाके से बुधवार को एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एक बीएलओ के पति ने बीजेपी पदाधिकारियों पर धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही बीजेपी जिला अध्यक्ष अमेठी सुधांशु शुक्ल ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। फिलहाल पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।
मामला बुधवार दोपहर संग्रामपुर विकास खंड के ठेंगहा गांव का है।
जानकारी के अनुसार जिले के संग्रामपुर विकास खण्ड क्षेत्र निवासी राकेश मौर्य ने बुधवार को एसडीएम अमेठी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बीएलओ है। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने उसे पब्लिक मीटिंग में बुलाकर बेइज्जत कर रहे थे। जब उसने उस घटना का मोबाइल में वीडियो बनाया तो बीएलओ के पति से मार पीट करने लगे और मोबाइल छीन लिए। उसने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी जिला अध्यक्ष और उनके समर्थकों के धमकाने से वह परेशान है। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
The Candid Talk: अगर शतरंज ग्रैंड मास्टर नहीं तो क्या बनतीं दिव्या देशमुख?
ये एक बेहद गंभीर मामला है कि अमेठी भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक BLO से मारपीट करी। उन्होंने महिला BLO पर जबरन PDA समाज का वोट कटवाने व भाजपा समर्थकों का वोट बढ़वाने का दबाव डाला, उनके मन मुताबिक काम न करने पर महिला BLO को अपमानित करा व घटना का वीडियो बनाते उस महिला BLO के पति का… pic.twitter.com/O7iRP1Z5Rn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 4, 2026
वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर बीएलओ के पति द्वारा लिखे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए लिखा कि ये एक बेहद गंभीर मामला है कि अमेठी भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक बीएलओ से मारपीट करी। उन्होंने महिला बीलओ पर जबरन पीडीए समाज का वोट कटवाने व भाजपा समर्थकों का वोट बढ़वाने का दबाव डाला। उनके मन मुताबिक काम न करने पर महिला बीएलओ को अपमानित करा व घटना का वीडियो बनाते उस महिला बीएल ओ के पति का मोबाइल छीन लिया।
सपा प्रमुख ने कहा कि इस संदर्भ में सरकारी काम में बाधा डालने, महिला से अभद्रता करने, मोबाइल छीनने व हिसंक भाषा-व्यवहार इत्यादि का मुक़दमा दर्ज़ किया जाए। तत्काल संज्ञान लिया जाए। हम इस घटना के संदर्भ में अपना एक प्रतिनिधि मंडल भेजेंगे।
बीएलओ ने सत्यापन कार्य के दौरान लगाया मारपीट का आरोप
वहीं पूरे मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि जिस जगह की घटना बताई जा रही है वहां वह मौजूद ही नहीं थे। सारे आरोप निराधार है। शिकायत कर्ता कांग्रेस पार्टी का जिला जिला सचिव है।
DN Exclusive: क्या कहता है SIR का इतिहास, चुनाव आयोग ने कब-कब मांगे नागरिकता के सबूत; जानिये सबकुछ
मामले में उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने बताया कि एक बीएलओ के पति द्वारा शिकायत की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है...