Amethi News: जिले में पानी की किल्लत से परेशान लोगों में जगी उम्मीद की नई किरण, जानिये ऐसा क्या हुआ अनोखा काम

अमेठी जिले के पिंडोरिया गांव में गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया। सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर योजना की शुरुआत की। इस योजना से करीब पांच हजार ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 7:35 PM IST

Amethi: अमेठी के पिंडोरिया गांव में गुरुवार का दिन ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने जल निगम विभाग द्वारा आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में फीता काटकर योजना को आम जनता को समर्पित किया। योजना के लागू होने से पिंडोरिया और आसपास के लगभग पांच हजार लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलेगा, जिससे गांव की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

जल संरक्षण पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल लोगों को साफ पानी मिलेगा, बल्कि जलजनित बीमारियों से भी बचाव होगा। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पानी का सदुपयोग करें और जल स्रोतों की सुरक्षा में सहयोग दें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ जल मिल सके।

सोनभद्र जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानिये पूरा मामला

919 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी

जल अर्पण कार्यक्रम में जल निगम विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राव ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी कुल लागत 511.52 लाख रुपये है। योजना की कार्यदायी संस्था गायत्री रामकी प्रोजेक्ट लिमिटेड है। वर्तमान में इस परियोजना से 4434 लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि 919 घरों में जल संयोजन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता, जल संरक्षण के उपाय और जल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया।

पानी की समस्या से मिलेगी राहत

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले गंदे पानी के कारण कई तरह की बीमारियां फैलती थीं, लेकिन अब स्वच्छ जल मिलने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने गांव की मूलभूत जरूरत का ख्याल रखा है।

बिहार से चौंकाने वाला मामला, गांव के सारे ब्राह्मणों पर दर्ज हो गया केस; जानिये क्या है पूरा विवाद

यह कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से ग्रामीण पेयजल योजना की पानी की टंकी परिसर, पिंडोरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महाराजी प्रजापति मौजूद रहीं। इस अवसर पर भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जलापूर्ति योजना के शुरू होने से पिंडोरिया गांव के लोगों को अब स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल मिलने की नई उम्मीद जगी है।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 5 February 2026, 7:35 PM IST