कुछ सेकेंड में बदल गया सबकुछ! अमेठी में पिकअप-बाइक टक्कर से मातम

अमेठी में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 August 2026, 11:52 PM IST

Amethi: जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर में तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में घायल का इलाज करते हुए

बाइक चालक गंभीर

पुलिस के अनुसार, हादसे में पीपरपुर निवासी सुनील कुमार (26) पुत्र अशोक कुमार और बघवरिया निवासी रामराज (38) पुत्र राम आधार घायल हुए थे। चिकित्सकों ने सुनील कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जांच की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं रामराज की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Independence Day 2026: तिरंगे के रंग में रंगा पूरा यूपी! देवरिया से सुल्तानपुर और अमेठी तक दिखा देशभक्ति का जोश

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य में मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अमेठी पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: स्कूल से गायब हुए दो सगे भाई 4 घंटे में बरामद, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

पुलिस का बयान

अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Location :  Amethi

Published :  16 August 2026, 11:49 PM IST