
डीपीआरओ ऑफिस में मचा बवाल
Maharajganj: सरकारी दफ्तर, जहां नियम और मर्यादा की उम्मीद की जाती है, वहीं जब बदसलूकी और दबंगई की खबर सामने आए तो सवाल उठना लाजिमी है। महराजगंज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला अधिकारी के साथ कथित अभद्रता ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम को हिला दिया।
महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरओ कार्यालय में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब महिला जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा के साथ अभद्रता का आरोप सामने आया। आरोप ग्राम पंचायत सोहास, विकास खंड पनियरा के प्रधान प्रतिनिधि और हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह पर लगा है। घटना 1 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब उन्होंने कथित तौर पर कार्यालय में मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं।
घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से इस मामले को गंभीर बताते हुए विरोध जताया है।
10 महीने की बच्ची की रहस्यमयी मौत! डॉक्टर की दवा बनी वजह या कुछ और? पढ़ें पूरी खबर
संघ की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोप है कि सतीश सिंह पहले भी कई अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं। एक सचिव को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी हरिलाल के साथ मारपीट और अन्य अधिकारियों के साथ भी उनका व्यवहार विवादित बताया गया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि तय समय के भीतर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
महाराजगंज में माइक्रोफाइनेंस घोटाला! महिलाओं की किस्तें हड़प गए कर्मचारी, 7 पर मुकदमा दर्ज
यह मामला अब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के पास पहुंच चुका है। कर्मचारी संगठनों ने डीएम से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल मिल सके।
Location : Maharajang
Published : 1 April 2026, 9:18 PM IST
Topics : Administrative Issue Government Office Controversy Maharajganj News UP News Women Officer Case