लखनऊ में श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डरों पर प्लॉटिंग कर बेचने का दावा, प्रशासन पर भी उठे सवाल

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर घुसवल गांव में श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा और प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। बिल्डरों पर श्मशान की जमीन बेचने और राजस्व अधिकारियों के संरक्षण का आरोप लगाया गया है। मामले ने स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 2:57 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में जमीन से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि मुजफ्फरनगर घुसवल गांव स्थित श्मशान घाट की सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर उसकी प्लॉटिंग कर दी गई। इतना ही नहीं, निवेशकों से पैसा लेकर प्लॉट बेचने का भी दावा किया जा रहा है। इस मामले में दो बिल्डरों के नाम सामने आए हैं, जबकि स्थानीय लोगों ने राजस्व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

श्मशान की जमीन पर कब्जे का आरोप

जानकारी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर घुसवल गांव में स्थित श्मशान घाट की करीब 10 बीघा जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई। आरोप है कि इसके बाद इस जमीन को छोटे-छोटे प्लॉट में विभाजित कर निवेशकों को बेचा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह जमीन राजस्व अभिलेखों में श्मशान घाट के रूप में दर्ज है और इसका गाटा नंबर 415 बताया जा रहा है।

दिल्ली से लखनऊ तक सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव और सौगत रॉय की मुलाकात से कांग्रेस की धड़कनें बढ़ी

बिल्डरों पर लगे गंभीर आरोप

मामले में बिल्डर ऋषि अरोड़ा और विकास त्रिपाठी पर आरोप लगाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने कथित रूप से श्मशान की जमीन पर प्लॉटिंग कर निवेशकों से रकम वसूली। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों का संबंध अंसल कंपनी से जुड़े प्रोजेक्ट्स से रहा है।

राजस्व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल

लखनऊ में बड़ा हादसा या कुछ और? पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सरोजनीनगर तहसील के कुछ अधिकारियों के संरक्षण में यह पूरा खेल हुआ। उनका कहना है कि अगर समय रहते राजस्व विभाग कार्रवाई करता तो सरकारी जमीन पर कथित कब्जा और प्लॉटिंग नहीं हो पाती।

Location :  Lucknow

Published :  30 July 2026, 2:57 PM IST