शराब शौकिनों ने पार की हद, बंद शटर के नीचे से होती रही बिक्री, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में शराब बेचने वालों ने उस वक्त हद पार कर दी, जब आधी रात में शराब की दुकान खुली मिली। इतना ही नहीं चुपके से बेची भी जा रही थी। जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास बुधवार देर रात शराब बिक्री का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 February 2026, 4:43 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश में शराब बेचने वालों ने उस वक्त हद पार कर दी, जब आधी रात में शराब की दुकान खुली मिली। इतना ही नहीं चुपके से बेची भी जा रही थी।  जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास बुधवार देर रात शराब बिक्री का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि रात 11:50 बजे तक दुकान का शटर नीचे रखकर ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी, जबकि नियमानुसार शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रह सकती हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं।

शटर बंद कर अंदर से बिक्री का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान बाहर से बंद दिखाई दे रही थी, लेकिन शटर के नीचे से ग्राहकों को शराब दी जा रही थी। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दुकानदार और ग्राहक के बीच लेनदेन होता नजर आ रहा है। इससे क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

शराब माफिया के हौसले बुलंद होने की चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि यदि रात के निर्धारित समय के बाद भी शराब बिक्री जारी है, तो इससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। कुछ लोगों ने इसे शराब माफिया की सक्रियता से जोड़ते हुए प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अभी तक किसी बड़े नेटवर्क की पुष्टि नहीं हुई है।

साले की घरवाली को जीजा ने बनाया बाहरवाली, 10 साल तक चला रिश्ता, लेकिन अंत में सिर्फ मिली मौत

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब शराब दुकानों के संचालन के स्पष्ट समय निर्धारित हैं, तो देर रात बिक्री कैसे संभव हो रही है। लोगों ने पूछा कि क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या निगरानी में कहीं कमी रह गई है। मामले ने प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है।

तेलंगाना के सीएम अपने कैबिनेट मंत्रियों संग पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से मुलाकात; जानिये मीटिंग की खास बातें

कार्रवाई की मांग तेज

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकान को सील करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता जताई है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 19 February 2026, 4:43 PM IST