Akhilesh Yadav Press Conference: क्या बड़ा खुलासा करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

आज 20 सितंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 September 2025, 12:01 PM IST
google-preferred

Lucknow: आज 20 सितंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में  अखिलेश यादव पार्टी की नीतियों, आगामी चुनावी रणनीतियों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

बीते दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर निष्पक्ष और ईमानदारी से चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सकता। उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी को हराने के लिए निरंतर कोशिश करने का आह्वान भी किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव पहुंचे पंजाब, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों की समीक्षा बैठक के बाद सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘हमें बीजेपी को हराने के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए। अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों तो बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत सकता।

 

 

 

Location :