Agra: पांच दिन बाद लौटे कारोबारी के उड़े होश, पुलिस भी उलझी इस रहस्य में

आगरा के सिकंदरा मंडी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है। फलों के आढ़ती की दुकान के अंदर रखी करीब 1 करोड़ रुपये की नकदी साफ कर ली हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच में पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 August 2026, 5:40 AM IST

Agra: सिकंदरा मंडी में फलों के आढ़ती हाजी नसीम की दुकान से 1 करोड़ रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। आढ़ती 1 अगस्त को हैदराबाद गए थे। बुधवार को वापस आने पर जंगला टूटा मिलने पर घटना का पता चला। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

जानकारी के अनुसार हाजी नसीम मथुरा के दरेसी रोड के रहने वाले हैं। उनकी नसीम एंड कंपनी के नाम से आढ़त है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात को आढ़त बंद करके गए थे। 1 अगस्त को हैदराबाद चले गए। बुधवार दोपहर में वापस आए। दुकान का शटर खोला। देखा कि पीछे की दीवार पर बना जंगला टूटा हुआ है। आफिस की टेबल पर रखा रुपयों से भरा बैग नहीं मिला।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कैमरे मंडी परिसर में लगे हैं जबकि चोरों के दुकान के पीछे से आने की आशंका है। वहां पर कोई कैमरा नहीं है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, बलिया से बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस जांच में जुटी है। आढ़त के पीछे ही खेत बने हैं। चोरों के खेत के रास्ते से आने की आशंका है। आढ़ती ने पूछताछ में बताया कि वह आफिस की टेबल पर एक करोड़ रुपयों से भरा बैग रखकर गए थे।

दुकान में काम करने वालों से पूछताछ

आढ़त में 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। रकम कई दिन से आ रही थी। इसे बैंक में जमा नहीं किया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आढ़ती ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी रकम को बिना सुरक्षा वो क्यों छोड़ गए।

Location :  Agra

Published :  6 August 2026, 4:54 AM IST