
सड़क हादसे में दंपति की मौत
Agra: जनपद में रविवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की दो बाइक में टक्कर से दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा सहित तीन गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने रिश्तेदार के यहां से एक गमी से लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।
पीड़ित जयकुमार ने बताया कि वो अपनी मां व पिता सहित रिश्तेदार के साथ बाइक से हाथरस से एक गमी से होकर लौट रहे थे। एत्मादपुर खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उसके माता पिता की मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के थाना सिंघी निवासी विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता शर्मा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गौरव, ममता, जय कुमार शर्मा घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक को सीज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Agra
Published : 10 August 2026, 4:25 AM IST