गोरखपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। गोरखपुर में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कृष्णा करुणेश ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत पांच उप-जिलाधिकारियों (एसडीएम) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस महत्वपूर्ण फेरबदल में चौरीचौरा के तेज-तर्रार और संवेदनशील एसडीएम रोहित कुमार मौर्या को सदर तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं गोला के उप जिलाधिकारी रहे प्रशांत कुमार वर्मा को अपर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने किया फेरबदल
बता दें कि गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। इस कार्रवाई के तहत चौराचौरी के उप जिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्या को उप जिलाधिकारी सदर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह को चौराचौरी का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अमित कुमार जायसवाल को गोला का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि गोला के उप जिलाधिकारी रहे प्रशांत कुमार वर्मा को अपर उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर जीडीए से संबद्ध के.एन. तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के पद पर नियुक्त किया गया है।
देखें सूची
- चौराचौरी के उप जिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्या को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।
- अपर उप जिलाधिकारी सदर कुंवर सचिन सिंह को चौराचौरी का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
- अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अमित कुमार जायसवाल को गोला का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
- गोला के उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा को अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।
- डिप्टी कलेक्टर जीडीए से सम्बद्ध के एन तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है।
तत्काल कार्यभार संभालने का आदेश
जारी आदेश के अनुसार, सभी नव नियुक्त उप जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शनिवार को भी बड़ा फेरबदल हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश में 28 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए । इसमें लखनऊ, बलिया, आजमगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, प्रयागराज, फिरोजाबाद, मथुरा, कानपुर नगर, अलीगढ़, चंदौली और इटावा के पीपीएस अफसर शामिल रहे।