Balrampur: सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ चला हंटर, वाहन चालकों के खिलाफ क्या हुई कार्रवाई

शहर के सबसे व्यस्त वीर विनय चौराहे पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक मोर्चा संभाल लिया। सड़कों पर सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने भारी-भरकम जुर्माना ठोका।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 April 2026, 8:10 PM IST

Balrampur: शहर के सबसे व्यस्ततम वीर विनय चौराहे पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक मोर्चा संभाल लिया। सड़कों पर सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रशासन ने एक ही दिन में 1.54 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है।

इन पर हुई बड़ी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान टीम का मुख्य फोकस जानलेवा स्टंटबाजी और शोर मचाने वाले वाहनों पर रहा। इस कार्रवाई की जद में कुल 77 वाहन आए, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। सबसे ज्यादा सख्ती उन बुलेट और बाइक सवारों पर दिखी, जिन्होंने सड़कों पर शोर मचाने के लिए मोडिफाइड साइलेंसर लगा रखे थे; ऐसे 4 वाहनों का तत्काल चालान काटा गया।

रफ्तार और लापरवाही ने छीनी तीन युवाओं की जिंदगी, बलरामपुर में पसरा मातम

इसके अलावा, कोतवाली नगर पुलिस ने तीन दोपहिया और दो ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही जब्त कर थाने खड़ा करा दिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने स्पष्ट किया कि हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रिपल राइडिंग जैसी लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Road Accident in UP: बलरामपुर में तीन मांओं की गोद सूनी, मचा कोहराम

वाहन चालकों में मची अफरातफरी

सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए यह विशेष चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। आज की इस बड़ी कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में पूरे दिन खलबली मची रही।

Location :  Balrampur

Published :  29 April 2026, 8:03 PM IST