Crime News: गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई, 13 मुकदमों में आरोपी की खुली हिस्ट्रीशीट

अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए गोरखपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है

Updated : 30 October 2026, 8:42 PM IST

गोरखपुर: अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के लिए गोरखपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ् के निर्देशन में थाना पिपराइच क्षेत्र के एक अपराधी को दुराचारी घोषित करते हुए उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधी की गतिविधियों पर अब लगातार नजर रखी जा सकेगी।

हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई उग्रसेन चौहान उर्फ लाला पुत्र स्वर्गीय रामसिंह चौहान निवासी जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा बाजार टोला खुटहा, थाना पिपराइच के खिलाफ की गई है। उसके खिलाफ गोरखपुर जिले के अलग-अलग थानों में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, लूट के दौरान मारपीट, चोरी का माल रखने, आपराधिक साजिश, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना शाहपुर में लूट और आपराधिक साजिश से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें मु0अ0सं0 706, 711, 714, 719, 727, 728, 751 और 638 शामिल हैं। इन मुकदमों में भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 394, 411, 414, 427 और 120बी के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी दर्ज हैं।

सिंचाई संघ ने भरी हुंकार! कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

इसके अलावा वर्ष 2023 में थाना शाहपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 729/2023 दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में थाना पिपराइच में लूट के आरोप में मुकदमा संख्या 154/2024 तथा थाना एम्स में लूट और जानलेवा हमले से संबंधित मुकदमे दर्ज हुए। इनमें मु0अ0सं0 115/2024 में धारा 34, 392 और 411 तथा मु0अ0सं0 116/2024 में धारा 307, 504 भादवि और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वर्ष 2025 में थाना एम्स में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 453/2025 भी दर्ज किया गया।

मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करी का खुलासा, मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे बरामद

लगातार दर्ज आपराधिक मुकदमों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को दुराचारी घोषित कर उसकी ‘ख’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Location :  गोरखपुर

Published :  30 October 2026, 8:42 PM IST