हापुड़ में गृह क्लेश के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे लेटाकर किया खुद सिर धड़ से अलग

उदय की शादी अयोध्या के पास एक गांव में हुई है। काफी दिनों से उसका अपनी पत्नी विवाद चल रहा था। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2025, 8:13 PM IST
google-preferred

हापुड़: कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना फाटक पर गुरुवार को गृह क्लेश से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इस दौरान युवक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर परिजन को मौत की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिला बुलंदशहर थाना नरसेना क्षेत्र के गांव सुलेला निवासी उदय सिंह गृह क्लेश से काफी परेशान था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही पत्नी से रहने लगा विवाद

मृतक उदय के परिजन ने बताया किया कि उदय की शादी अयोध्या के पास एक गांव में हुई है। काफी दिनों से उसका अपनी पत्नी विवाद चल रहा था। जो पिछले चार महीने बाद बुधवार को ससुराल लौटकर वापस आई थी। पत्नी के घर आने पर उदय काफी परेशान और तनाव में था।

अभी नहीं की कोई शिकायत

उदय की मौत के बाद परिजन बेहद परेशान है। उसकी मां बेसुध होकर गिर पड़ी। जिसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मृतक उदय के परिजन ने अभी तक कोई भी शिकायत नहीं की है। उदय यहां कैसे आया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद खुला हो जाएगा।

हर बिंदुओं पर मामले की जांच

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य पुलिस की जांच में शामिल होते है। उन तथ्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location : 

Published :