हिंदी
महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया बड़ा कदम
Raebareli: रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार और जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में "मिशन शक्ति फेज 5.0" अभियान के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह, आत्मरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
यह जागरूकता कार्यक्रम सावित्री देवी सरयू प्रसाद बाजपेयी पब्लिक स्कूल, महानंदपुर में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना और मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनिट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप ने बाल विवाह के खतरों और रोकथाम के तरीकों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
Raebareli News: रायबरेली में “प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा” विशेष जागरूकता कार्यक्रम, ये रहा खास
सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति ने छात्राओं को सेंटर के कार्य, सेवाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों (1098, 181, 1930, 112, 1090) के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किए गए। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर उनकी मदद के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उनके अधिकारों, नारी स्वास्थ्य, नारी सुरक्षा और समाज में समानता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
छात्राओं को "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के महत्व के साथ कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को यह बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
रायबरेली में ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों हुआ था विवाद
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना, उन्हें बाल विवाह और महिला सुरक्षा के विषयों पर शिक्षित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर दीप्ती मिश्रा, पीआरडी गुड़िया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Location : Raebareli
Published : 28 November 2025, 5:23 PM IST
Topics : crime news raebareli news up crime UP News