

फतेहपुर के मखउवा गांव में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा
फतेहपुर: जिले के धाता थाना क्षेत्र के मखउवा गांव में रविवार रात कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बच्चे झेंझिया का कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा गया प्रसाद पाल के घर की बाहरी दीवार गिरने से हुआ। मलबे में दबकर राजकुमार पाल के 13 वर्षीय पुत्र विष्णु उर्फ अनुराग और उनके चचेरे भाई कुंवर बहादुर पाल के 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मराज के पुत्र कुलदीप और लवलेश के पुत्र अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों का परसिद्धपुर गेट के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रात 9 से 10 बजे के बीच हुई।
UP News: फतेहपुर में 22 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव में किया ये कांड, मचा हड़कंप
हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों को मलबे से निकाला जा सका।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप और अक्षय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया।
धाता थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि दोनों घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को दोनों मासूमों के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।
मखौवा ग्रामसभा के प्रधान सियाराम निषाद उर्फ सीएल निषाद ने बताया कि घायल दोनों बच्चे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। घटना स्थल पर पहुंची किशुनपुर चौकी पुलिस ने मृत बच्चों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP Crime: फतेहपुर पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल, जानें क्या है पूरी खबर?
पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।