गोरखपुर में बनेगा स्पेस म्यूजियम, छात्रों और शोधकर्ताओं को मिलेगी अत्याधुनिक जानकारी

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर में 75 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक स्पेस म्यूजियम का निर्माण होने जा रहा है। यह म्यूजियम गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के समीप 2.50 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा।

Gorakhpur: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर में 75 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक स्पेस म्यूजियम का निर्माण होने जा रहा है। यह म्यूजियम गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के समीप 2.50 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और आम लोगों को अंतरिक्ष विज्ञान, भूविज्ञान और पारिस्थितिकी से जुड़ी जानकारियों को रोचक और इंटरैक्टिव तरीके से उपलब्ध कराना है। इस परियोजना को यूपी जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (C&Ds) यूनिट-19 को सौंपा गया है, और इसे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की देखरेख में पूरा किया जाएगा।

म्यूजियम का वित्तीय ढांचा इस प्रकार है कि 75 प्रतिशत राशि स्मार्ट सिटी परियोजना, 15 प्रतिशत नगर निगम और 10 प्रतिशत चयनित फर्म से प्राप्त होगी। यह म्यूजियम विज्ञान और नवाचार का एक अनूठा केंद्र होगा, जहां ज्वालामुखी, उल्कापिंड, चुंबकीय क्षेत्र जैसी प्राकृतिक घटनाओं को वैज्ञानिक और इंटरैक्टिव तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

गोरखपुर: नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा का पहल, इस अभियान से बेटियों में बढ़ा आत्मविश्वास

यहां एंटार्कटिका की चट्टानें, हिमालयी जीवाश्म, डायनासोर के अंडे और ज्वालामुखीय पत्थर जैसे दुर्लभ नमूने आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा, जीवन की उत्पत्ति, विलुप्त प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी जानकारी जीवाश्मों और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से उपलब्ध होगी।

म्यूजियम का एक बड़ा हिस्सा स्पेस साइंस को समर्पित होगा। यहां PSLV और GSLV जैसे रॉकेटों के मॉडल, अपोलो-11 और चंद्रयान मिशनों की विस्तृत जानकारी, साथ ही 3डी फिल्मों के जरिए ब्रह्मांड, ब्लैक होल और तारों की गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा। टेलीस्कोप और इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से ग्रहों, नक्षत्रों और आकाशगंगाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के लिए स्पेस मिशन सिमुलेशन, अंतरिक्ष यान उड़ाने और जीरो ग्रैविटी जैसे रोमांचक गेम्स भी होंगे, जो विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाएंगे।

गोरखपुर: नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा का पहल, इस अभियान से बेटियों में बढ़ा आत्मविश्वास

इसके साथ ही, एक एक्वेटिक साइंस म्यूजियम भी प्रस्तावित है, जहां मछलियां, कछुए, जेलीफिश और समुद्री घोड़े जैसे जीव एक्वेरियम टैंकों में प्रदर्शित होंगे। डिजिटल स्क्रीन, 3डी मॉडल और AR-VR तकनीक के जरिए जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण की जानकारी दी जाएगी। यह म्यूजियम न केवल शैक्षिक होगा, बल्कि मनोरंजन और जागरूकता का भी एक अनूठा मंच बनेगा।

यह परियोजना गोरखपुर को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम देगी, जिससे न केवल स्थानीय लोग बल्कि पर्यटक भी लाभान्वित होंगे।

 

 

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 October 2025, 12:43 AM IST