हिंदी
चीनी
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर पिछले दिनों चीनी के दामों में एकाएक आयी तेजी से बाजारों में हड़कम्प मच गया था, तो वहीं आमजनता में भी चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही थी, जिसके बाद 48 रुपये में बिक रही चीनी का थोक भाव 6400 रुपये क्विंटल तक चला गया था। वहीं फुटकर में चीनी का भाव 65 से 70 रुपये किलो तक बिक रही थी।
हालांकि बढ़ती चीनी के दामो को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाएं हैं जिसका नतीजा एक सप्ताह में सामने आ गया। जहां पिछले सप्ताह थोक चीनी का थोक भाव 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी तो वहीं एक सप्ताह बाद चीनी के बाजारों में एकाएक गिरावट भी आई। जहां चीनी का थोक भाव अब 5500 से 5700 क्विंटल ही रह गया है। जबकि फुटकर 60 से 62 रुपये किलो बिक रही है।
कारोबारियों को नरमी की और उम्मीद
त्योहारों के बीच कुछ दिन पहले तक चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब बाजार में भाव नीचे आने लगे हैं। पिछले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे कारोबारियों को आने वाले दिनों में कीमतों में और नरमी की उम्मीद है। कानपुर के प्रमुख थोक बाजार कलक्टरगंज में फिलहाल चीनी का थोक भाव 5500 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। रिफाइन चीनी 5700, जबकि नॉन रिफाइन चीनी 5500 बताई जा रही है।
वहीं फुटकर बाजार में ग्राहकों को चीनी करीब 60 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रही है। कुछ दिन पहले बढ़ते दामों के कारण जहां बाजार में महंगाई का दबाव दिखाई दे रहा था, वहीं अब भाव में आई गिरावट से कीमतों को लेकर तस्वीर बदलती नजर आ रही है
आप Gen-Z नहीं…सौरव दास और आशुतोष रंका से हाई कोर्ट ने क्यों पूछी उम्र? जानिए सुनवाई की पूरी कहानी
आगे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद
थोक व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक, बाजार में कीमतों में कमी का रुख बना है। आगे और कम होने के आसार है, उम्मीद है चीनी के दामो में और गिरावट आएगी। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने और कारोबार में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद जताई है कि त्योहार तक बाजार के हालात बेहतर हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों का रुख क्या रहता है, इस पर थोक और फुटकर दोनों बाजारों की नजर बनी हुई है। वहीं ग्राहकों में भी चीनी के दामो में गिरावट को लेकर अब कहीं न कहीं खुशी है।
Location : kanpur
Published : 21 October 2026, 4:45 PM IST
No related posts found.