हिंदी
UP के खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का हुआ स्वागत (Img: Dynamite News)
Mirzapur: राज्य के खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय बुधवार को विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी, अष्टभुजा देवी, महाकाली देवी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। पूजा के बाद उन्होंने अष्टभुजा स्थित गेस्ट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय ने सरकार और गेहूं धान खरीद नीति की प्रशंसा करते हुए किसानों की उन्नति की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल तो देश खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार खरीद नीति को बिचौलियों से मुक्त कराते हुए किसानों को राहत देने का काम कर रहीं है। सूबे के खाद्य रसद मंत्री ने सरकार और विभाग का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई तो वहीं कर्मचारियों नेताओं ने उनको व्याप्त विसंगतियां की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पत्रक सौंपा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण दुबे ने वर्तमान में धान खरीद, क्रय नीति से लेकर विभिन्न विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए विसंगतियों के निवारण के लिए सुझाव दिया। जिसपर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं को निवारित कराने के लिए और लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए 23 अक्टूबर 2026 की तिथि घोषित किया गया है।
खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का सम्मान करते कार्यकर्ता (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें- Jhansi Accident: रतनगढ़ माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, रोड पर बाइक से गिरे तीन लोग, महिला रेफर
क्रय नीति सहित विभाग में व्याप्त विसंगतियों के संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि कृषकों के पंजीकरण में अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, फार्मर आईडी जिन कृषकों द्वारा कराए गए हैं उसमें छुटे हुए रकबा को दर्ज करने का कोई संशोधन नहीं हो रहा है और चकबंदी वाले कृषकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। चावल मिलर्स को जो पूर्व में प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था उसे भी नजर अंदाज कर दिया गया है।
परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने बताया कि, मजदूर को अंगूठे लगाने, केन्द्र पर कैमरा लगाने सहित अनेकानेक समस्याओं को इस वर्ष शासनादेश में जिक्र किया गया है, जबकि इस वर्ष विधानसभा चुनाव सन्निकट है बावजूद इसके इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यालय में बैठे अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को अत्यधिक वित्तीय राशि अपव्यय हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: रील बनाने में खोए थे माता-पिता, समंदर की लहरों में डूबने लगी बच्ची, फिर हुआ कुछ ऐसा; यूजर्स हुए हैरान
कर्मचारी नेताओं ने खाद्य रसद मंत्री को बताया कि क्रय केंद्र पर कम से कम पांच हजार कुंतल के गोदाम, कार्यालय की आवश्यकता है उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। उपरोक्त विसंगतियों को दूर करने के मंत्री को सुझाव दिया गया। जिसपर खाद्य रसद मंत्री ने मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि उनकी विभिन्न समस्याओं और विभाग से जुड़े विसंगतियां को दूर किया जाएगा।
इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल संभाग मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर एवं खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री सतीश चन्द्र मिश्र, रोहित सिंह, अमित शर्मा धुवपाल सिंह, जे पी यादव, प्रीतिका दूबे, प्रियंका पाठक, श्वेता पांडेय इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Location : Mirzapur
Published : 21 October 2026, 4:35 PM IST