MSP के इंतजार में किसान परेशान, केंद्रों पर अव्यवस्था चरम पर; खुले में पड़ा हजारों कुंतल धान
रायबरेली के मुंशीगंज धान खरीद केंद्र पर हजारों कुंतल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठे हैं। बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।