Site icon Hindi Dynamite News

वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति के घर दोहरी मौत से सनसनी, पहले बेटे ने पिता का मर्डर किया, फिर किया सुसाइड

मृतक की पहचान सुरेश चंद्र अग्रवाल (75) और नरेश अग्रवाल (50) के रूप में हुई है। सुरेश चंद्र वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति थे, जिनका ‘दिनेश बीड़ी’ नाम से बड़ा कारोबार है। उनका व्यवसाय कोलकाता समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नरेश शराब पीने जा रहा था।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति के घर दोहरी मौत से सनसनी, पहले बेटे ने पिता का मर्डर किया, फिर किया सुसाइड

Vrindavan: थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के गौरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक बीड़ी कारोबारी पिता-पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब पीने से मना करने पर पिता को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बरेली में दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था युवक, वापस लौटी लाश

घटना कैसे हुई

मृतक की पहचान सुरेश चंद्र अग्रवाल (75) और नरेश अग्रवाल (50) के रूप में हुई है। सुरेश चंद्र वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति थे, जिनका ‘दिनेश बीड़ी’ नाम से बड़ा कारोबार है। उनका व्यवसाय कोलकाता समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नरेश शराब पीने जा रहा था। पिता ने उसे रोका और दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर नरेश ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल से पिता की छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही सुरेश चंद्र जमीन पर गिर पड़े। इसके तुरंत बाद नरेश ने खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। दोनों को परिवारजन गंभीर हालत में रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में सफर करने वालों हो जाओ सावधान! आज से इन वाहनों की नहीं होगी एंट्री

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर सीओ सदर संदीप सिंह और थाना वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया, “बाप-बेटे के बीच घरेलू विवाद के बाद यह वारदात हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिस्टल लाइसेंसी थी और नरेश के नाम पर थी।” फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। सुरेश एक सम्मानित व्यक्ति थे। उनका कारोबार 40-50 साल पुराना है। यह हादसा बेहद दुखद और चौंकाने वाला है।

 

Exit mobile version