
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिजनों से फोन पर बात की (Img: Dynamite News)
Maharajganj: अमृत सरोवर में डूबने से तीन किशोरों की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता गोविंद मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से फोन पर पीड़ित परिवारों की बातचीत कराई। अजय राय ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उनकी पीड़ा साझा करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें- Ballia: कुदरत की मार झेल रही थी रीना, ट्रेन गुजरी और चौपट हुई जिंदगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर मामले की जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
गोविंद मिश्रा ने कहा कि तीन किशोरों की मौत बेहद दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सालों से अटकी थीं फाइलें, SDM ने 10 दिन में कर दिया काम! 752 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के मामलों का निस्तारण
अमृत सरोवर हादसे के बाद से ही निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल गनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रूमताज समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 12 August 2026, 8:22 PM IST