बदायूं में नशेड़ी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर बैठा तो हाईवे पर लगा लंबा जाम

बदायूं के वजीरगंज में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर वजीरगंज में गुरुवार को एक युवक ने नशे की हालत में बीच रोड पर बैठकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया

Updated : 23 October 2026, 9:08 PM IST

बदायूं: बदायूं के वजीरगंज में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के नगर वजीरगंज में गुरुवार को एक युवक ने नशे की हालत में बीच रोड पर बैठकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

अचानक हाईवे के बीचों-बीच बैठ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में धुत था और अचानक हाईवे के बीचों-बीच बैठ गया। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच वह टस से मस नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे कई बार समझा-बुझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बंगाल में 70 हजार आदिवासी परिवारों को हर हफ्ते मिलेगा चावल-दाल और तेल, शुभेंदु सरकार के इस फैसले में क्या है खास?

बड़े हादसे का कारण

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया। लोगों का कहना है कि नगर वजीरगंज के किसी भी चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं रहती, चीता पुलिस भी नदारद रहती है। हाईवे होने के कारण यहां लगातार तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, ऐसे में बीच सड़क पर बैठा युवक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

गुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन ने मचाई धूम, काशी के कारीगर की कला देख विदेशों से आने लगे ऑर्डर

सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सड़क किनारे किया गया और जाम खुलवाया गया।

Location :  budaun

Published :  23 October 2026, 9:08 PM IST