
वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह (image source: dynamite news)
Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के बाद ट्रक फाइनेंस और बीमा से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया गया है। यह मामला एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पहुंच चुका है, जहां पीड़ित पक्ष की ओर से परिवाद दर्ज कराया गया है। मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बृजेश यादव की शादी मनीषा यादव से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पत्नी, साला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर साजिश रचते हुए बृजेश यादव की हत्या की। हत्या के इस मामले में आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम में एक नया पहलू सामने आया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या से पहले बृजेश यादव के नाम पर कई ट्रकों का फाइनेंस कराया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और फिर फाइनेंस कंपनियों के साथ मिलकर कथित धोखाधड़ी की गई।
Balrampur News: जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज… अब खुद भरें डेटा; जानें कैसे
आरोप है कि कोटक महिंद्रा फाइनेंस के जरिए बीमा क्लेम लेकर करोड़ों रुपये हासिल किए गए। वहीं, न्यू इंडिया इंश्योरेंस से क्लेम लेने के बाद ट्रकों को जब्त कर श्रीराम फाइनेंस के यार्ड में खड़ा कर दिया गया। इन आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पीड़ित पिता का कहना है कि यह सिर्फ हत्या का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आर्थिक साजिश भी है, जिसमें कई पक्ष शामिल हो सकते हैं।
अयोध्या में हत्या के बाद करोड़ों की फाइनेंस और बीमा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत पहले ट्रक फाइनेंस कराया गया, फिर हत्या के बाद बीमा क्लेम लिया गया। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है, 30 मई को वादी का बयान दर्ज होगा, जिससे मामले में आगे… pic.twitter.com/bESO08JvnK
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 6, 2026
मृतक के पिता की शिकायत पर संबंधित कंपनियों के मैनेजरों के खिलाफ भी परिवाद दर्ज किया गया है। एसीजेएम प्रथम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए वादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 मई की तारीख तय की है।
Gorakhpur News: सुरक्षा, सम्मान व… मिशन शक्ति के तहत चला जागरूकता अभियान
वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं और न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने अयोध्या में सनसनी फैला दी है।
Location : ayodhya
Published : 6 May 2026, 5:54 PM IST