जिन बेटियों ने मैदान जीता, अब वही बना रही हैं चैंपियन! देवभूमि की इन महिलाओं की कहानी आपको कर देगी हैरान
नैनीताल जिले की महिला खिलाड़ी आज खेल के मैदान से आगे बढ़कर कोच और खेल अधिकारी बन रही हैं। रशिका सिद्दीकी, पूनम सिरौला और किरन मौर्या जैसी महिलाएं वर्षों की मेहनत के बाद अब नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देकर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। देवभूमि की बेटियां खेल जगत में नेतृत्व की नई मिसाल कायम कर रही हैं।