सार्वजनिक हुई धोनी की आधार डिटेल, साक्षी ने सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर से मांगा जवाब
आधार पहचान पत्र का प्रचार करने के चक्कर में क्रिकेटर एमएस धोनी की जानकारी का उपयोग करना सरकार के लिए परेशानी भरा साबित हुआ है। साक्षी धोनी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर से टि्वटर पर सवाल पुछे हैं साथ ही आईटी मिनिस्ट्री पर धोनी की जानकारी लीक करने का आरोप भी लगाया है।