महराजगंज: चौड़ीकरण के नाम पर नगर को उजाड़ने की तैयारी, लगा लाल निशान, उड़े हजारों व्यापारियों के होश
फरेन्दा और नौतनवा की तरह महराजगंज में बाईपास यदि बना दिया जाये तो फिर राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम पर होने वाली भारी तबाही और बर्बादी को रोका जा सकता है लेकिन ऐसा होता नही दिख रहा। 70-80 साल पुराने महराजगंज कस्बे को उजाड़ने की पूरी तैयारी शासन व प्रशासन ने कर ली है। शुक्रवार को लाल निशान जगह-जगह लगाये गये इसके बाद हजारों व्यापारियों व उनके परिवार के सड़क पर आ जाने का खतरा मंडराने लगा है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..