मुंबई: जेजे अस्पताल का नेत्र विभाग विवाद का केंद्र बना, रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए
मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के तहत आने वाले जे जे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और उनका आरोप है कि अस्पताल के पूर्व डीन और वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. तात्याराव लहाणे और नेत्र विज्ञान विभाग की मौजूदा प्रमुख विभाग का संचालन ‘तानाशाहीपूर्ण’ तरीके से कर रही हैं।