Kolkata Rape-Murder: अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं बंद; लाखों डॉक्टर हड़ताल पर

डीएन ब्यूरो

कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के खिलाफ देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों आज हड़ताल पर है, जिसका व्पायक असर देखने को मिल रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



नई दिल्ली: कोलकाता (Kolkata) के आरजी कार मेडिकल कॉलेज ((RG Kar Medical College) में लेडी डॉक्टर (Lady Doctor) से दरिंदगी के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रखा हुआ है। कोलकाता के अस्पताल में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की 
बलात्कार (Rape) के बाद निर्मम हत्या (Murder) की घटना से आम लोगों के अलावा देश भर के डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देश भर विभिन्न अस्पतालों के लगभग 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर (Residents Doctors) ने इस घटना के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल (Nationwide Strike) कर रहे हैं। हड़ताली डॉक्टर महिला चिकित्सक से हुई दरिंदगी की सीबीआई जांच (CBI Enquiry) की मांग कर रहे हैं। 

फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ((Federation of Resident Doctors Associations)  के अह्वान पर देश भर के डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। 

राजधानी दिल्ली (Delhi) से लेकर बंगाल (West Bengal) तक डॉक्टर धरना-प्रदर्शन (Protest) कर रहे है। डॉक्टरों की हड़ताल में कई अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) चरमरा गई है। अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं, इलेक्टिव सर्जरी और लैब भी बंद है। हालांकि फेडरेशन ने अस्पतालों में आपातकालीन यानी इमरजेंसी सेवाएं यथावत रखने की घोषणा की है। 

अपने ही अस्पताल की जूनियर महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता के खिलाफ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कोलकाता में कई अस्पतालों के डॉक्टर सड़कों पर उतरकर घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, कलावती, बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, , मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, और कुछ अन्य अस्पतालों के डॉक्टर हॉस्पिटल के बाहर परिसर और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू समेत कई अस्पतालों के डॉक्टर भी बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पतालों की वैक्लपिक स्वास्थ्य सेवाएं बंद है। ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज ठप्प हो गया है। 

हड़ताल पर जाने से पहले रविवार को डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र भी लिखा। इसमें फेडरेशन ने हड़ताल का ऐलान करने के साथ ही कोलकाता की घटना को लेकर भारी दुख और विरोध भी जताया है। 

इसके साथ ही फेडरेशन ने सरकार से सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना के लिये जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है और दोषी को सख्त से सख्त सजा की मांग भी डॉक्टरों द्वारा की जा रही है।










संबंधित समाचार