हिंदी
जिम की आड़ में धर्मांतरण का खेल
Mirzapur: जिम की आड़ में धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और धन उगाही मामले में फरार चल रहे जिम संचालक अशफाक खान उर्फ लकी खान और साहिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर यह खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार मीरजापुर जिले में चर्चित जिम जेहाद धर्मांतरण मामले में फरार 25 हजार के इनामिया जिम संचालक अशफाक खान उर्फ लकी खान और साहिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले की सबसे चर्चित जिम धर्मांतरण मामले में कुल 10 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। लगभग 2 महीने से फरार आरोपी लकी खान को उसके सौतेले भाई साहिल अहमद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि जिम जाने वाली महिलाओं को तीन संचालक ट्रेनों के द्वारा बहलाफुसला कर उनके साथ फोटों खिंचवाते थे और फोटो और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए उनका धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और धन उगाही किया जाता था।
इस मामले में दो पीड़िताओं द्वारा थाना देहात कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कर मामले की कार्रवाई करने की तारीफ दी गई थी इसके बाद हरकत न्याय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक जिम संचालक ट्रेनर और सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सहित आठ लोगों को गिरफ्तार की थी केजीएन 1,2,3 और फिट जी सहित 5 जिम को पुलिस ने सिल भी कर दिया था।
केजीएन 2 जिम का संचालक लकी खान पुलिसिया कार्रवाई के दौरान ही मौका पाकर फरार हो गया था।
Mirzapur News: मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी उसके ऊपर ₹25000 का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था देहात कोतवाली पुलिस को उसकी गिरफ्तारी में सफलता मिली अशफाक उर्फ लकी खान को उसके सौतेले भाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि उनके विरुद्ध युवतियों और कई अन्य कई महिलाओं के साथ चैट किए जाने के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं जिस पर कार्रवाई की जा रही है
Location : Mirzapur
Published : 15 March 2026, 6:48 PM IST
Topics : conversion Mirzapur mirzapur news Police Action racket