हिंदी
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वसंतराव नाइक सरकारी अस्पताल में एक मानसिक रूप से अस्थिर मरीज ने कथित तौर पर एक रेजिडेंट डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिये उनकी परेशानी
अधिकारी के अनुसार उस व्यक्ति की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई है और वह मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे इलाज के लिए यवतमाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना गुरुवार की है जब डॉक्टर निरीक्षण कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सूत्रों ने कहा कि ठाकुर ने दो दिन पहले खुद को चाकू मार लिया था।(वार्ता)
Published : 6 January 2023, 6:33 PM IST
No related posts found.