नागपुर में कपड़ा कंपनी के कामगारों के प्रदर्शन के दौरान पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के बुटीबोरी औद्योगिकी क्षेत्र में एक कपड़ा कंपनी के 2,000 से अधिक कामगारों का प्रदर्शन सोमवार को पथराव होने के बाद हिंसक हो गया। इस घटना में पुलिस उपाधीक्षक पद के एक अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।