यूपी में कहीं लू का कहर तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिये अगले तीन दिन में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में हीटवेव का असर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अनेक हिस्सों में आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जानिए किन जिलों पर रहेगा सबसे ज्यादा प्रभाव।