फतेहपुर में Arya Yadav चाय वाले मामले में नया मोड़, दोबारा खुली दुकान, सपा ने बढ़ाया हौंसला
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में आर्यन यादव चाय वाले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बंद पड़ी चाय की दुकान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से दोबारा खुल गई। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दुकान खुलवाकर समर्थन जताया। जिससे पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।