BRICS Summit आज से शुरू: भारत मंडपम में जुटे दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की होगी द्विपक्षीय वार्ता
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आगाज हो रहा है। सात साल बाद दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच आज शाम अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। सम्मेलन में व्यापार, भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।