UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा की तीसरी सीट पर अखिलेश यादव का दांव, अब सामने आएगा कौन किसके साथ?
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। मौजूदा संख्या बल में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन आठ और सपा दो सीटों की स्थिति में है। सपा तीसरा प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। ऐसे में अतिरिक्त विधायकों का समर्थन, क्रॉस वोटिंग और अंतिम उम्मीदवार तय होना अहम होगा।