बलिया में बड़ा एक्शन: दुष्कर्म आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने दबोचा, जानें कैसे पकड़ा गया बदमाश
सुखपुरा थाना क्षेत्र में तड़के 4:10 बजे पुलिस और दुष्कर्म आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आरोपी राजू तुरहा के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।