मोबाइल होमवर्क पर लगेगी रोक, स्कूलों को भेजेंगे नोटिस, गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में महिला आयोग अध्यक्ष की बड़ी तैयारी
गाजियाबाद की दर्दनाक घटना के बाद महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने ऑनलाइन पढ़ाई, मोबाइल होमवर्क और डिजिटल दबाव पर सवाल उठाते हुए स्कूलों को नोटिस भेजने और ठोस कदम उठाने का ऐलान किया है।