BIG NEWS: नागपुर के बुटीबोरी MIDC में टैंक टावर ढहा, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अवाडा कंपनी में टैंक टावर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी है।